फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला शहर वरूद के ढेर पर, शहर में भारी मात्रा में पटाखे जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
किरयाना दुकान से पटाखे बरामद
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर की छापामारी, दुकानदार पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी व्यापारियों ने सांठगांठ कर पटाखे शहर के बीच में ही स्टोर कर रखे हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब सीआईए स्टाफ ने किरायाना दुकान पर छापामारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। आरोपी दुकानदार के खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है।
सीआइए स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह व एएसआई गुरशरण सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शनिवार शाम करीब 7 बजे फरवाही बाजार स्थित करियाना दुकान पर रेड की। दुकान में से भारी मात्रा में पटाखा बरामद हुए। छापामारी करीब दो घंटे तक चली। पुलिस पार्टी ने बरामद पटाखे कब्जे में लेकर थाना सिटी में जमा करा दिए। सीआई स्टाफ के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया दुकानदार अजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी बरनाला पर धारा 188 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया आरोपी दुकानदार के अन्य गोदाम का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पटाखों का एक बड़ा गोदाम सरकारी हाई स्कूल के पास और दूसरा गोदाम गीता भवन के पास है। यह दोनों गोदाम बाजार के बीच में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ फायर अफसर गुरजीत सिंह ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि पटाखे स्टोर या पटाखे बनाने का काम घरों या घनी आबादी में करे। एसडीएम संदीप कुमार ने लोगों से अपील की है कि शहर में पटाखे स्टोर करने की सूचना दें। वह छापामारी कर पटाखे कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मुहिम चलाकर घनी आबादी के बीच पटाखा स्टोर करने वाले दुकानदारों के गोदाम से लेकर दुकानों पर छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें