फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में चार हत्याओं से लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह में चार हत्याओं से लोगों में दहशत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पुलिस प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते पिछले करीब एक सप्ताह में हुई चार हत्याओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।
विज्ञापन

इस बारे में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 19 अक्टूबर को थाना बहाववाला पुलिस ने गांव धर्मपुरा निवासी मदन लाल पुत्र कालूराम के बयान पर उसके चाचा चुन्नी लाल की कुएं में धकेल कर हत्या के आरोप में गांव के ही रामचंद के खिलाफ मामला दर्ज किया। जबकि 20 अक्टूबर की रात को पंजपीर नगर गली नं. 8 निवासी करीब 35 वर्षीय अमनदीप कौर की उसके ही पति मंदर सिंह ने नशे की हालत में लोहे की राड मार कर हत्या कर दी। जिस पर नगर थाना पुलिस ने मंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। तीसरी घटना में 26 अक्टूबर रात को गांव खाटवां निवासी करीब 22 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र महेंद्र की गांव के ही कुछ लोगों ने रात्रि के समय पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना बहाववाला पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं चौथी घटना करवाचौथ की रात यानी 27 अक्टूबर की हैं, जिसमें फाजिल्का रोड स्थित मार्बल फैक्ट्री के चौकीदार की अज्ञात लोगों ने हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। लगातार हो रही हत्या की इन घटनाओं के कारण लोगों में दहशत पाई जा रही है। इस बारे में एसपी विनोद चौधरी ने बताया कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच जारी है और कोइ भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें