फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला पर हमला
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, आरोपी ने लिफ्ट देकर की छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। नजदीकी गांव की एक महिला को अपने ही गांव के युवक से लिफ्ट लेनी महंगी पड़ गई। युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, लोगों के आ जाने से महिला बच गई। उसे सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर जंगजीत सिंह ने कहा कि 29 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा कि वह लोगों के घरों में मजदूरी करती है। 22 सितंबर की देर शाम वह अपने गांव आने के लिए रोड पर खड़ी थी तो उसी समय रिश्ते में देवर लगते आरोपी ने कहा कि भाभी मै गांव जा रहा हूं, बाइक पर बैठ जाओ। वह बाइक पर बैठ गई। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए और घायल हालत में उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी सुखचैन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें