फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधनी कलां में पनसप में गेहूं घोटाला, दो इंस्पेक्टरों खिलाफ गबन का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पनसप में गेहूं घोटाला, दो इंस्पेक्टरों पर गबन का केस
विज्ञापन

जिला मैनेजर ने किया गेहूं स्टाक की चेकिंग के लिए टीमों का गठन
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। पंजाब स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन (पनसप) के बधनी कलां में बीड़ राऊके रोड पर ओपन गोदामों में स्टोर की गेहूं में लाखों रुपये का घोटाला सामने आया है। थाना बधनी कलां पुलिस ने विभाग के दो इंस्पेक्टरों समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गबन एवं चोरी आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना बधनी कलां पुलिस के मुताबिक उनको सूचना मिली थी कि पंजाब स्टेट सिविल सप्लाइज कारपोरेशन (पनसप) की बधनी कलां में बीड़ राऊके रोड पर ओपन गोदामों में स्टोर गेहूं में बड़े स्तर पर विभाग के ही इंस्पेक्टर गौरव गोयल एवं सतीश कुमार इंस्पेक्टर की मिलीभगत से घोटाला हुआ है। उन्होंने बताया कि धारा 409 /457 /380 /120 बी आइपीसी के तहत दोनों इंस्पेक्टरों के अलावा कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विभाग के मुलाजिमों की मिलीभगत से बोरियों से गेहूं निकाल कर उन पर भार पूरा करने के लिए पाइपों से पानी डाल दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनसप जिला मैनेजर परमिंदर सिंह बोपाराय ने कहा कि उन्होंने भी मौके पर ओपन गोदामों (पलैथों) का जायजा लिया है और गेहूं की भरीं बोरियों से छेड़छाड़ हुई लगती है। इन ओपन गोदामों में तकरीबन दो लाख बोरी गेहूं स्टोर की हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर को प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी गई है और गेहूं स्टाक की चेकिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि टीम ने स्टाक की चेकिंग शुरू कर दी है और शनिवार दोपहर तक यह टीम उनको रिपोर्ट देगी और उसके बाद मुख्य दफ्तर को इस घोटाले के बारे में विस्तार रिपोर्ट भेजी जाएगी।



फोटो कैप्शन - बधनी कलां में पनसप के ओपन गोदामों (पलैथों) की फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें