फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान दो किसानों ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान दो किसानों ने जान दी
विज्ञापन

एक ने फंदा लगाया और दूसरे ने जहरीला पदार्थ निगला
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। कर्ज से परेशान दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। एक किसान ने फंदा लगाया जबकि दूसरे किसान ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है।
शहर के एक 55 वर्षीय किसान राजिंदर सिंह राजू नंबरदार ने मंगलवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के बेटे जसप्रीत सिंह जस्सी ने बताया कि उसके पिता के सिर बैंक, सोसायटी व आढ़ती का करीब 27 लाख रुपये से अधिक कर्ज था। इसके अलावा उनके परिवार के पास अनेकों वर्षों से वक्फ बोर्ड की जमीन ठेके पर है। इजस संबंधी कुछ दिन पहले नोटिस से भी वह परेशान चले आ रहे थे, जिसके चलते आज सुबह अपने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी बुढलाडा के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश वारिसों को सौंप दी है। लंबे समय तक शिरोमणि कमेटी के सदस्य रहे ज्ञानी गोपाल सिंह का पुत्र राजिंदर सिंह राजू अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर गांव गेहले के किसान रेशम सिंह (32) ने कर्ज का बोझ तले कोई जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। वह दो लाख रुपये का बैंक का कर्जदार था। किसान रेशम सिंह की मां मनजीत कौर ने बताया कि उसके पुत्र को कोआपरेटिव बैंक का नोटिस आया था। बैंक कर्मियों की ओर से घर आकर परेशान किया जा रहा था। पुलिस में पकड़वाने की धमकियां मिल रही थी। उन्होंने बताया कि बैंक का पैसा भरने का कोई जरिया न होने के कारण बेटे ने सोमवार की कोई जहरीला वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। गांववासियों ने मांग की है कि परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिया जाए। किसान नेता महेंद्र सिंह भैणीवाघा ने कहा कि अगर बैंक कर्मियों ने किसानों को परेशान करना बंद न किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


फोटो : 18 एमएनएस 2 जेपीजी
कैप्शन : मृतक किसान रजिंदर सिंह व रेशम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें