फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव रास्ते पर फेंका
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर-गंगानगर रोड पर गांव आलमगढ के निकट एक कच्चे रास्ते पर सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और बजरंग सहारा सेवा समिति के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

श्रीगंगानगर रोड महेंद्रा कोल्ड स्टोर के पास कच्चे रास्ते पर सैर करने वाले लोगों ने सुबह अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही थाना नंबर 1 के प्रभारी परमजीत व थाना नंबर 2 के प्रभारी चंद्र शेखर अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच के बाद युवक की हत्या की आशंका को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एसपी विनोद चौधरी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की आयु करीब 25 है। पुलिस अधिकारियों का कहना मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें