फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद-ब्लाक समिति चुनाव को लेकर शराब तस्कर हुए सरगर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में 410 पेटी शराब समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

जिला परिषद, ब्लाक समिति चुनाव को लेकर शराब तस्कर सरगर्म
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। जिला परिषद तथा ब्लाक समिति चुनाव को ध्यान में रखते हुए शराब तस्कर सरगर्म हैं। पुलिस तथा एक्साइज विभाग की विशेष टीम ने चंडीगढ़ से लाई गई 410 पेटियां शराब सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक्साइज पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर जेजे अटवाल, सहायक थानेदार तारा सिंह तथा बाज सिंह ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ चुनाव को ध्यान में रखते हुए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। थाना सदर इलाके में गश्त के दौरान गुप्त जानकारी मिलीकि बलराज सिंह निवासी बुक्कनवाला हाल आबाद परवाना नगर मोगा व शिव कुमार शिवा कैंटर में चंडीगढ़ की शराब भरकर ला रहे हैं। इस पर घलकलां-बुक्कनवाला रोड पर नाकाबंदी कर टाटा कैंटर को रोका गया। कैंटर से चंडीगढ़ की शराब की 410 पेटियां बरामद हुई। इस पर आरोपी बलराज सिंह, शिव कुमार शिवा, जगजीत सिंह व सिमरनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सहायक थानेदार तारा सिंह ने बताया कि आरोपियों पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी के अहम सुराग मिलने की संभावना हैं। हम यह भी जानने का प्रयास कर रहे हैं कि यह शराब कहां बिक्री करनी थीं और कब से इस धंधे में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें