फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश से लाकर करते थे महानगर में शराब सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की 19 पेटी शराब समेत चार को दबोचा
विज्ञापन

लुधियाना। अरुणाचल प्रदेश से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले चार आरोपियों को थाना डिवीजन छह की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेरपुर चौक से गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 19 पेटी शराब और एक्टिवा बरामद की है। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी बिंदु कुमार, गौरव, विशाल कुमार और दीपू कुमार के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शेरपुर चौक से आरोपी कार में सवार होकर गुजर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने गाड़ी नहीं रोकी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी रोक ली। तलाशी में कार से अरुणाचल प्रदेश की 19 पेटी शराब बरामद हुई। आरोपियों ने गाड़ी में ही एक्टिवा लोड कर रखी थी। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी अरुणाचल प्रदेश से शराब लाकर महानगर में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह किस व्यक्ति से शराब लाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें