20 पेटी शराब समेत एक काबू
मानसा। आने वाली जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में किसी भी किस्म के पाबंदीशुदा नशा, खास तौर पर नाजायज शराब की तस्करी की रोक के लिए मानसा पुलिस पूर्ण तौर पर मुस्तैद है। यह बात मानसा के एसएसपी मनधीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को 20 पेटी शराब समेत गांव आलमपुर से काबू किया है। इससे पहले 26 अगस्त को सीआईए स्टाफ ने एक शराब के तस्कर को सरदूलगढ़ में 20 पेटी शराब की तस्करी करते पकड़ा था।
उन्होंने बताया कि मतदान दौरान लोगों को लुभाने के लिए आम तौर पर शराब की इस्तेमाल किया जाता है, जो कि गैर कानूनी है। इस लिए यह यकीनी बनाने के लिए कि मतदान दौरान किसी भी किस्म की शराब का इस्तेमाल न किया जाए। पंजाब-हरियाणा सरहद पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी को रोकने के लिए सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। सीआईए इंचार्ज अंग्रेज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलजीत सिंह निवासी गांव खुड्डी कलां, जिला बरनाला के तौर पर हुई है। इसके पास से 20 पेटी शराब व एक कार बरामद की गई है। इस केस के जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने बताया कि बरामद की गई शराब हरियाणा मार्का है और अपराधी को अदालत में पेश करके ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।