फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के फर्नेहड़ गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक युवक की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस के अनुसार बलदेव कुमार (36) पुत्र रोशन लाल निवासी फर्नेहड़ ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक ने घर में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया है। चौकी प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें