फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्प्रे मशीन चकनाचूर, लाखों का नुक्सान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने स्प्रे मशीन को टक्कर मारी, चालक घायल
विज्ञापन

अबोहर। कीटनाशक दवा निर्माता कंपनी यूपीएल की स्प्रे मशीन को सोमवार सुबह फाजिल्का रोड पर अज्ञात ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मशीन का चालक घायल हो गया जबकि पंप मशीन का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

यूपीएल कंपनी के टैरेटरी मैनेजर बुधराम ने बताया कि सोमवार सुबह गांव बोदीवाला पिथा निवासी मशीन चालक शीशपाल पुत्र राय सिंह स्प्रे मशीन लेकर गांव बोदीवाला जा रहा था। गांव घल्लू के पास पीछे से आए एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मशीन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशपाल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बुधराम ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना थाना खुईखेड़ा पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इस समाचार की फोटो एबीआर 2 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें