फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक चालक नकाबपौश झपटमार ने एक ही रात में दो महिलाओं को झपटमारी का शिकार बनाते हुये झपटी सौने की बालीयां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोशों ने झपटी सोने की बालियां
विज्ञापन

दोनों पीड़ित महिलाएं कर रही थीं सैर, लोगों में भय का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। शुक्रवार रात एक बाइक सवार युवक दो महिलाओं से कानों से बालियां झपटकर फरार हो गए। झपटमारी की शिकार महिलाओं ने नंगल पुलिस को शिकायत दी है। सरकारी कॉलोनी डबल ए ब्लाक के मकान नंबर 36 में रहने वाली कंचन देवी पत्नी सोहन लाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह सैर कर वापस घर की ओर जा रही थी कि अचानक एक नकाबपोश बाइक सवार उनके कान से बाली झपटकर फरार हो गया। बाइक सवार झपटमार बीएसएनएल कार्यालय की ओर से आया था ओर वापस उधर ही चला गया।
वहीं तरनजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 9:30 बजे अपने घर के बाहर ही सैर कर रही थी कि अचानक एक नकाबपोश बाइक सवार झपटमार ने उसके कान से सोने की बाली झपटी और फरार हो गया। गौरतलब है कि क्षेत्र में बढ़ती झपटमारी की घटनाओं से भय का माहौल है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की मानें तो इन झपटमारी की वारदात में शामिल झपटमार पुलिस के राडार पर हैं। जब इस बारे में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने शुक्रवार को रात हुई झपटमारी की वारदात की पुष्टि करते हुए कहा कि इन वारदातों में शामिल झपटमारों को ट्रेस कर लिया है। जल्द ही मामलों में गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें