फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर जाम होने से गलियों में भरा गंदा पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर जाम होने से गलियों में भरा गंदा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन

अबोहर। नई आबादी गली नंबर 20-21 में पिछले दो माह से सीवरेज ब्लॉक होने के कारण दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है, जिस कारण यहां के लोगों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां के निवासियों ने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से सीवरेज प्रणाली सुचारु कर उन्हें नारकीय जीवन से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सैन धर्मशाला के प्रधान राधेश्याम सहित गोपाल, बहादुरराम, प्रह्लाद राए, सतपाल ने बताया कि जनता माडल स्कूल वाली गली में बनी सैन धर्मशाला के निकट पिछले दो माह से सीवरेज जाम होने के कारण दूषित पानी धर्मशाला के आगे भरा हुआ है, जिस कारण उन्हें दूषित पानी से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा बदबूदार पानी पर मच्छरों की भरमार से मोहल्ले में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गत दिनों एसडीएम ने उनकी शिकायत पर इस वार्ड का दौरा कर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को सीवरेज समस्या सुधारने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन समस्या आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है। उन्होंने सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में सीवरेज प्रणाली सुचारु कर उन्हें नारकीय जीवन से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समाचार की फोटो एबीआर 3 भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें