फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के महासचिव पर कातिलाना हमला, मामला दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के महासचिव पर कातिलाना हमला, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
स्कूटर सवार तीन हमलावर शनिवार शाम बार एसोसिएशन बरनाला के महासचिव पंकज बांसल पुत्र सुरिंदर कुमार बांसल पर कातिलाना हमला किया और फरार हो गए। जाते हुए वह लहूलुहान हुए वकील के गले से सोने की चेन भी छीन ले गए। घायल वकील को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सभी कंट्रोल रूम पर सूचना दे गई है और मामला भी दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एडवोकेट पंकज कुमार जो आगामी छह अप्रैल को बार एसोसिएशन बरनाला के प्रधान पद के चुनावी उम्मीदवार भी हैं ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा है कि वह अपने अदालती काम समेत कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लक्खी कालोनी के पास पहुंचे अचानक वेस्पा स्कूटर नंबर पीबी-29 एच-7365 से पहुंचे तो तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। कार से बाहर उतरते ही वह उससे मारपीट करने लगे। एक के हाथ में लोहे का पंच था जिसने उनके सिर और आंखों पर प्रहार करना शुरू दिए। बाकी दोनों ने गाड़ी की तलाशी ली और धमकियां देते हुए फरार हो गए। घटनास्थल पर अचानक पहुंचे वकील दोस्तों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन : 01 बीएनएल-61पी-बरनाला के सिविल अस्पताल में घायल वकील पंकज का इलाज कर रहे डाक्टर गगनदीप सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें