युवक-युवती ने जहर निगल जान दी
होशियारपुर। थाना बुल्लोवाल के अधीन नंदाचौर में गांव के बाहर लोगों ने जतिंद्र कुमार व दीक्षा का शव एक साथ देख लोगों ने तत्काल ही इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। थाना बुल्लोवाल के एएसआई संजीव कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।
गौरतलब है कि मृतका 21 वर्षीया दीक्षा पुत्री अविनाश पुरी नंदाचौर कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वहीं 27 वर्षीय जतिंद्र कुमार पुत्र कश्मीरी लाल नंदाचौर के ही बाजार में बिजली मैकेनिक का काम करता था। एएसआई बताया कि शवों के पास ही पड़ी सल्फास की गोली का पैकेट भी पड़ा था। लड़की की 3 दिन बाद ही शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक लगता है कि दोनों ने एक साथ खुदकुशी की है।