फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदी से परेशान प्रापर्टी डीलर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर ने फंदा लगा आत्महत्या की
विज्ञापन

मंदी से परेशान होकर उठाया कदम: पत्नी
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
शहर के बाहरी इलाके मुहल्ला रूपनगर में शुक्रवार को 43 वर्षीय मनप्रीत सिंह मूल निवासी मानकू (जालंधर) ने मानसिक परेशानी के चलते कमरे में पंखे के हुक के साथ फंदा डाल खुदकुशी कर ली। इस बारे में शाम चार बजे के करीब तब पता चला जब मृतक की अध्यापिका पत्नी मोनिका स्कूल से घर पहुंची और शव लटका देखा।
पति को पंखे के हुक से लटके देख मोनिका की चीख पुकार सुन मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच मनप्रीत को तत्काल ही सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है अत: उसकी पत्नी को परेशान ना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल परिसर में मृतक मनप्रीत सिंह की पत्नी मोनिका नेबताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह अपने पति के साथ साल 2011 में रूप नगर आकर ट्यूशन पढ़ाने का काम शुरू किया था। मनप्रीत कार व बाइक लोन दिलाने का काम करने लगा। बाद में उन्होंने प्रापर्टी के काम करना शुरू कर दिया। पिछले काफी समय से काम में मंदी के चलते वह परेशान रहने लगे थे। आज सुबह वह उन्हें चाय पिला काम पर चली गई ती लेकिन जब साम को घर लौटी तो पति को पंखे के हुक से लटका पाया। गौरतलब है कि मनप्रीत की शादी सितम्बर 2006 में यमुनानगर की मोनिका के साथ हुई थी। रुपनगर में दंपति किराए के कमरे में रह रहे थे। दंपति की कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें