फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पास महेन्दरा पिकअप एवं बाइक की टक्कर, महिला समेत दो की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

एक घायल, आरोपी चालक समेत दो पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
गांव डगरू के पास शनिवार देर शाम को महिंदरा पिकअप और बाइक की टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। एएसआई सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि महिंदरा पिकअप चालक मरपत्त सिंह और सुनील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव चूहड़चक वासी जोगिंदर सिंह ने कहा के उसका रिश्तेदार भगवंत सिंह (28) निवासी गांव रणिया, अर्शदीप सिंह (17) और उसकी पत्नी चरनजीत कौर (45) बाइक पर गांव घल्लकलां से गांव आ रहे थे। गांव डगरू के पास महिंदरा पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद भगवंत सिंह, चरनजीत कौर और अर्शदीप सिंह सड़क पर गिर गए और गाड़ी बेकाबू होकर खेत में जा गिरी। हादसे में भगवंत, चरनजीत की मौत हो गई और अर्शदीप सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत
कस्बा कोट ईसेखां में जीरा रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। एक फैमिली हॉल में अवतार सिंह घड़ियां वाले के पोते के जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान उनका दमाद कुलबीर सिंह निवासी फिरोजपुर अपने बच्चे समेत कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रविवार दोपहर करीब 2 बजे कुलबीर सिंह किसी काम से सड़क के दूसरी तरफ जा रहा था। अपने पिता की ओर जाते हुए देख कर उसकी बेटी अशमीत कौर उस के पीछे दौड़ गई। बीच सड़क पर अचानक कोट ईसेखां की ओर से धान से भरे दस टायर वाले ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में अशमीत की मौके पर मौत हो गई। थाना कोट ईसेखां की पुलिस ने चालक समेत ट्राले को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें