फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrtisar harish

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन कब्जा कर बेचने का प्रयास
विज्ञापन

आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापामारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। नगर सुधार ट्रस्ट की लाखों की जमीन पर गैर-कानूनी ढंग से कब्जा कर और बाद में उसे बेचने के आरोप में थाना रणजीत सिंह एवेन्यू पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम पाल सिंह, ज्ञान कौर, गगनदीप कौर, राजदीप कौर निवासी गुमटाला, दुर्गा दास निवासी रत्तन सिंह चौंक, जुगर किशोर, विजय कुमार और विनोद कुमार निवासी जोशी कालोनी है। इन सभी के खिलाफ केस ट्रस्ट के चेयरमैन की शिकायत पर दर्ज हुआ है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
जानकारी मुताबिक ट्रस्ट अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची थी कि आरोपी पाल सिंह, ज्ञान कौर, गगनदीप कौर और राजदीप कौर ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जोकि पिछले कई सालों से कब्जा कर रखे थे। इस संबंधी ट्रस्ट की ओर से इन आरोपियों को नोटिस भी जारी किए गए थे। अब आरोपियों को लग रहा था कि जमीन कभी छोडऩी पड़ सकती है। इसलिए उक्त चोरी आरोपियों ने पाचवें आरोपी दुर्गा दास के साथ मिलकर सारी प्रापर्टी को गैर-कानूनी ढंग से बेचने की योजना बनाई। आरोपियों ने मिलकर जुगल किशोर, विजय कुमार और विनोद कुमार के साथ जमीन का सौदा तय कर लिया। जबकि खरीददार आरोपी भी अच्छे से जानते थे कि यह जमीन ट्रस्ट की है और उक्त आरोपियों ने नाजायज कब्जा कर रखा था। इसके बाद सारी बात ट्रस्ट चेयरमैन के ध्यान में आई तो तुरंत पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर हरकिरत सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद से ही सारे आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। सभी की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही इन आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें