फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पुलिस थानों को मिले नए एसएचओ, ऑपरेशन सेल का स् थायी कार्यभार किसी को नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पुलिस थानों को मिले नए एसएचओ
विज्ञापन

ऑपरेशन सेल का स्थायी कार्यभार किसी को नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तीन पुलिस थानों में मंगलवार को नए एसएचओ नियुक्त किए गए। लंबे समय से बिना एसएचओ के चलाए जा रहे थाना मौलीजागरां में इंस्पेक्टर नरिंद्र पटियाल को नियुक्त किया गया है। थाना मलोया की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मलकीत सिंह को सौंपी गई है। थाना इंडस्ट्रियल एरिया का कार्यभार सिक्योरिटी विंग में तैनात इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल के बाद ऑपरेशन सेल का स्थायी कार्यभार फिलहाल किसी पुलिसकर्मी को नहीं सौंपा गया। ऑपरेशन सेल का अतिरिक्त कार्यभार इंस्पेक्टर सुखदीप को सौंपा गया है। थाना मलोया के एसएचओ पद से इंस्पेक्टर चिरंजी लाल को ट्रैफिक यूनिट, इंस्पेक्टर मलकीत सिंह के बाद जूडिशियल लॉक-अप इंचार्ज इंस्पेक्टर कर्म चंद और इंस्पेक्टर जेडपी खान को थाना इंडस्ट्रियल एरिया के एसएचओ पद से सीआईडी विंग में लगाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह को आरटीसी, लाइन व एसआईटी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश और इंस्पेक्टर जसमिंदर सिंह को पुलिस लाइन से ट्रैफिक और इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को ट्रैफिक से पीओ एवं समन स्टाफ का इंचार्ज लगाया गया है। इनके अलावा हेड कांस्टेबल से एसआई पद पर कार्यरत अन्य पुलिसकर्मियों के तबादले भी किए गए हैं।
विज्ञापन


दो डीएसपीज को पहले की यूनिट के चार्ज
विभागीय उच्च पदस्थ अधिकारियों के अगले आदेशों तक डीएसपी गुरमुख सिंह सिक्योरिटी विंग और डीएसपी सीता देवी ट्रैफिक यूनिट में ही कार्यभार संभालेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें