फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के ध्यानार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में मिली ऊना के युवक की लाश
विज्ञापन

दो अक्तूबर को कंपनी के ट्रक में गैस सिलिंडर लोड करके राजपुरा सप्लाई करने गया था मृतक
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 34 साल के एक युवक की लाश पटियाला में बरामद हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह निवासी गांव पुना थाना ऊना, हिमाचल प्रदेश ने बयान दिया है कि उसका भाई सुखविंदर सिंह (34) फोकल प्वाइंट नया नंगल में ड्राइवरी करता है। दो अक्तूबर को वह कंपनी के ट्रक में गैस के सिलिंडर लोड करके राजपुरा में सप्लाई करने आया था, लेकिन घर नहीं लौटा। जांच में पता चला कि पूरे माल समेत उसका ट्रक राजपुरा में, जहां उसे सप्लाई करने था, वहीं खड़ा था, लेकिन भाई लापता था। इसी बीच पटियाला पुलिस को 13 अक्तूबर को किसी ने सूचना दी कि नाभा रोड पर डेयरी फार्म के नजदीक गली-सड़ी हालत में एक लाश पड़ी है। मौके पर पुलिस पहुंची, तो शव की तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला। सुखजीत सिंह ने पटियाला पहुंचकर अपने भाई की लाश की शिनाख्त की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें