फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भौर के समीप रविवार रात कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मथरु देवी (55) पत्नी स्वर्गीय राम दास सड़क पार कर रही थी। इस दौरान एक कार से उसे टक्कर लग गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसे कार चालक ने ही अन्य लोगों के सहयोग से उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के उपरांत महिला की नाजुक हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ ले जाते समय बिलासपुर से आगे महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें