फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर चढ़ा हत् थे

विज्ञापन
विज्ञापन
175 मामलों में वांछित शातिर चोर चढ़ा हत्थे
विज्ञापन

- क्राइम ब्रांच ने 12 केस के खुलासे का किया दावा
-सेक्टर-34 से छीनी एक सोने की चेन बरामद की
-ट्राइसिटी में भी कई वारदातों को दे चुका है अंजाम
-कुलदीप सिंह रोपड़ में बेचता था चोरी के वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
शहर में वाहन चोरी के 12 मामलों का खुलासा कर क्राइम ब्रांच ने शातिर चोर को पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अंबाला निवासी कुलदीप सिंह उर्फ नेपाली उर्फ दाना (31) को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह रोज फेस्टिवल में वाहन चोरी करने आ रहा था। पुलिस ने शनिवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कुलदीप पर अलग-अलग राज्यों में कुल 175 केस दर्ज हैं। इनमें मोहाली, जीरकपुर, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, करनाल और चंडीगढ़ में 39 मामले भी दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-11 में पत्रकारवार्ता में एसपी रवि कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में शहर में कई वाहन चोरी और स्नैचिंग के मामले सामने आए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई। 25 फरवरी को पुलिस ने कैंबवाला के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान वहां से गुजर रही एक जेन कार को रोककर कागजात मांगे तो उसमें सवार युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि यह गाड़ी उसने कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर के पीछे से चोरी की थी।
विज्ञापन

आरोपी कुलदीप सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह वाहनों को चोरी करने के लिए पहले रेकी करता था। इसके बाद मास्टर की से ताला खोलकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 8 दोपहिया वाहन, 3 कारें बरामद करने का दावा किया है। वहीं, सेक्टर-34 से छीनी एक सोने की चेन भी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी रवि के अनुसार आरोपी मौज मस्ती के लिए वाहनों को चोरी करता था। वहीं, वाहनों को चोरी कर पंजाब के रोपड़ में बेच देता था। पुलिस उन चार लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें वह चोरी के वाहनों को बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें