फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस की कस्टडी से कैदी फरार, पीजीआई में था उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस की कस्टडी से कैदी फरार, पीजीआई में था उपचाराधीन
विज्ञापन

सबहेड
कैदी के साथ तीन जेल वार्डर पर केस दर्ज, सेंट्रल जेल लुधियाना से आया था कैदी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेंट्रल जेल लुधियाना से पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती एक कैदी बीते शनिवार को पंजाब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी की पहचान चोरी के मामले में नामजद एवं लुधियाना के फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी के ईश्वर काका के परिसर में रहने वाले अनिल पासवान के रूप में हुई है। सेंट्रल जेल, लुधियाना के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने कैदी के साथ तीन जेल वार्डर के खिलाफ आईपीसी-223 और 224 के तहत केस दर्ज किया है। जेल वार्डर की पहचान रणबीर सिंह 3634, तरसेम सिंह 772 और गुरमोहर सिंह 680 के रूप में हुई है। थाना-11 पुलिस ने तीनों आरोपी जेल वार्डर को गिरफ्तार कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया। फरार कैदी अनिल पासवान के खिलाफ लुधियाना के फोकल प्वाइंट थाने में आईपीसी-457,380,411,413,342 के तहत केस दर्ज है। तबीयत अधिक खराब होने पर कैदी अनिल पासवान को सेंट्रल जेल से पीजीआई उपचार कराने को भर्ती कराया गया था लेकिन कैदी यहां से उक्त तीनों जिम्मेदार जेल वार्डर की लापरवाही के चलते फरार होने में कामयाब रहा। पंजाब पुलिस सहित यूटी पुलिस ने भी फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नही लगा है।
विज्ञापन


जीएमसीएच-32 में उपचाराधीन कैदी की मौत
बुड़ैल जेल से तबीयत बिगड़ने पर जीएमसीएच-32 में बीते करीब पांच दिन से उपचाराधीन एक कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-30 निवासी रवि कपूर के रूप में हुई है। आरोपी के नशा सामग्री के साथ पकड़ा जाने के चलते उसके खिलाफ बीते वर्ष सेक्टर-34 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था लेकिन बीते दिनों तबीयत अधिक बिगड़ने के चलते उसे बुड़ैल जेल से जीएमसीएच-32 भर्ती कराया गया था। लेकिन रविवार को रवि कपूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें