फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

halwara

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश बसने के चक्कर में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन

रायकोट पुलिस ने करीब सात महीने बाद दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
हलवारा। पुलिस थाना सिटी रायकोट में दर्ज हुए एक पर्चे से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव जोहलां के 20 वर्षीय युवक बबनप्रीत सिंह पुत्र जगराज सिंह की फेसबुक पर एविलन पेटिन नाम (फर्जी अकाउंट) की अमेरिकन महिला से दोस्ती हुई थी। दोनो में चैट शुरू हुई, जो धीरे-धीरे आशिकी में तबदील हो गई। इसी दौरान एवलिन पेटिन ने बबनप्रीत के आगे शादी का प्रस्ताव रख दिया।
विज्ञापन

बबनप्रीत के मुताबिक उस महिला ने उसे पूरी तरह मोहजाल में फंसा लिया था। एक दिन एवलिन पेटिन का मैसेज आया कि उसने बबनप्रीत के लिए कोई कीमती गिफ्ट भेजा है। इसके लिए वह कोरियर कंपनी से बात करके उसका कस्टम और अन्य टैक्स चुका कर हासिल कर लें। बबनप्रीत ने जब कोरियर कंपनी के एवलिन द्वारा भेजे नंबर पर बात की तो उस तरफ से एक अकाउंट नंबर दिया गया। जिसमें टैक्स आदि की कीमत 8 लाख 65 हजार 500 रुपये जमा करवाने के लिए कहा गया। बबनप्रीत ने पंजाब एंड सिंध बैंक की रायकोट ब्रांच से कंपनी के अलग अलग खातों में पैसे जमा करवा दिए। उसके बाद एवलिन का संपर्क बंद हो गया। लेकिन फिर भी तीन महीने प्रतीक्षा करने के बाद बबनप्रीत ने जिला पुलिस एसएसपी लुधियाना देहाती जगरांव के पास पेश होकर ठगी की अर्जी दे दी । वहीं पुलिस ने बबनप्रीत के बयान पर मामला साइबर सेल को पड़ताल के लिए भेज दिया। नंबर ट्रैक ना होने पर फाइल करीब सात महीने बाद वापिस थाना रायकोट पहुंची। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें