फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चिट्टा बेचने आए दंपति को पुलिस ने पकड़ा, पति गिरफ्तार, पत्नी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टा बेचने आए दंपति को पुलिस ने पकड़ा, पत्नी फरार
विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल ने ठाकुरद्वारा-बरोटा रोड पर किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा पर नारकोटिक्स सेल ने होशियारपुर निवासी दंपति को चिट्टा सहित काबू किया है। हालांकि महिला पुलिस को चकमा देकर भाग गई। जबकि पति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान गांव भूंगा जिला होशियारपुर निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने संदीप और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि जिला नारकोटिक सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार अपनी टीम सहित बरोटा से ठाकुरद्वारा जाने वाली रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जब बरोटा गांव पहुंची। उस दौरान गांव वाली साइड से आ रहे स्कूटी सवार दंपति की नजर पुलिस पार्टी पर पड़ी। उन्होंने स्कूटी वापिस मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस पार्टी ने स्कूटी सवार व्यक्ति को पकड़ लिया। जबकि महिला सड़क किनारे लगे आम के बाग से पुलिस को चकमा देकर भाग गई। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमें पड़े 2 प्लास्टिक के पाउचों से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी लंबे समय से पंजाब से चिट्टा लाकर हिमाचल में तस्करी करते थे। लगभग 1 साल से यह पुलिस के राडार पर थे। आरोपी की पत्नी लक्ष्मी और सास सरोज के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी करने के कई मामले पंजाब और हिमाचल में दर्ज हैं। एसएचओ ने बताया कि फरार हुई महिला को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें