पंचकूला। घर से एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 1.50 लाख चोरी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कर्ण सिंह वासी नया गांव जिला पंचकूला ने बताया कि उनका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक में है।
उसके घर से चोर ने एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद 8 से 15 नवंबर के मध्य 1.50 लाख रुपये उसके एकाउंट से निकाल लिए। चंडीमंदिर पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।