पंचकूला। 19.590 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपी के रूप में हुई है। जिला अदालत ने आरोपी गोपी को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। जानकारी के मुताबिक बीते 5 अगस्त को 19.590 किलोग्राम के साथ पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ की टीम ने आरोपी राजकुमार और रमेश को गिरफ्तार किया था। इस मामले में आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लिया था। दोनों आरोपियों केे जिला अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 की टीम ने बताया कि आरोपी गोपी आनंदपुर साहिब रूपनगर पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों पर पिंजौर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।