फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : अफीम सप्लाई करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने दूसरे अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरमान निवासी गांव भूरा जिला शामली उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी का रिमांड अफीम की बरामदगी और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए किया है। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अनंत राम ने बताया कि अवैध नशीले पदार्थ के साथ दो फरवरी को सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद फरमान को गिरफ्तार किया गया है। फरमान की तरफ से पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं, जिन्हें वह अफीम सप्लाई करता था। पुलिस की तरफ से लगातार दबिश देकर इसमें शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी सुखदेव को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें