फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर घायल बाइक सवार की पीजीआई में मौत, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव टोका के पास ईंट-भट्टे के सामने खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी। चोट लगने के बाद युवक अनिल कुमार की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि 28 अगस्त को उसका रिश्तेदार अनिल कुमार अलीपुर फैक्टरी में सिक्योरिटी की ड्यूटी कर अपनी बाइक से घर आ रहा था। ड्यूटी खत्म कर अनिल कुमार शाम को जैसे ही टोका गांव के पास जय दुर्गा भट्टे के सामने पहुंचा तो ईंटों से भरी ट्राली रोड पर बिना लाइट जलाए खड़ी थी। इस दौरान बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। ट्राली की टक्कर से अनिल के सिर पर गहरी चोट लग गई।
गंभीर घायल होने के बाद राहगीरों की मदद से प्रवीन कुमार घायल अनिल को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ले आया। गंभीर घायल होने की वजह से उसको पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान तीन सितंबर को अनिल की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें