फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : 25 लाख का एक्सपायरी चेक लगाने और जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 25 लाख का एक्सपायरी चेक लगाने के साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी पर सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कोमल खन्ना निवासी सनसिटी परिक्रमा सेक्टर-20 ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जगबीर सिंह ने फर्जी तरीके से चेक लगाकर 25 लाख रुपये हड़पने का प्रयास किया है। जब उनसे पांच फीसदी शेयर की मांग की गई तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता डॉक्टर कोमल खन्ना निवासी सनसिटी परिक्रमा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपी जगबीर सिंह के साथ पार्टनरशिप में मेसर्स जेनिया फार्मास्यूटिकल नाम की दवा कंपनी खोलकर 2016 में काम शुरू किया था। इसमें आरोपी सिंबायोसिस फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आरोपी जगबीर सिंह को सभी आर्थिक फैसले लेने का हक समझौते के अनुसार दिया गया। शिकायतकर्ता कोमल खन्ना ने आरोप लगाया कि आरोपी जगबीर सिंह ने मिलीभगत करके कंपनी को घाटे में ला दिया। इस पर कोमल खन्ना ने उनसे कंपनी के पांच फीसदी शेयर अपने नाम करने की मांग की।
इसका समझौता कंपनी शुरू होने के दौरान किया गया था। इस पर जगबीर सिंह की तरफ से कोमल खन्ना से 25 लाख रुपये की मांग की गई। मांग करने के बाद शिकायतकर्ता कोमल खन्ना की तरफ से यस बैंक का चेक 11 नवंबर 2020 को काटकर दिया गया। इसके बाद जगबीर सिंह नहीं मिले, और चेक एक्सपायर हो गया। आरोपी जगबीर सिंह ने 11 जनवरी 2022 को कोमल खन्ना से बात कर चेक लेकर सेक्टर-10 स्थित होटल बुलाया। इस पर कोमल खन्ना ने अपनी कंपनी के मैनेजर को पुराना चेक लेकर भेजा। होटल बुलाने के बाद मैनेजर से आरोपी जगबीर सिंह ने चेक चोरी कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद एक्सपायरी चेक बैंक में लगाया। बैंक ने इसकी जानकारी कोमल खन्ना को दी। होटल से चेक चोरी होने का खुलासा वीडियो फुटेज में हुआ है। इसके बाद कोमल खन्ना ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। इस पर कोमल खन्ना की तरफ से जिला अदालत में पूरे सबूत के साथ अर्जी दाखिल की गई। अर्जी दाखिल करने के बाद जिला अदालत ने पर्याप्त सबूत देखने के बाद पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। सेक्टर-20 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें