फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : कार सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 60 हजार लूटे, सोने का ब्रेसलेट भी छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके दोस्त से लुटेरों ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हमला कर 60 हजार रुपये नकद और ब्रेसलेट छीन लिया। लुटेरों ने पिस्टल दिखाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी जीरकपुर ने बताया कि 12 जनवरी को अपने दोस्त सर्वप्रीत सिंह के साथ कार से पिंजौर की तरफ से आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने टोल प्लाजा पार किया। उन्हें एक अन्य कार से आए अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया।
विज्ञापन

गाड़ी से दो बदमाश बेल्ट और पिस्टल लेकर बाहर आए। इसके बाद वह मारने के लिए आगे बढ़े। राजकुमार और उनके दोस्त सर्वप्रीत सिंह अपनी गाड़ी छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। कुछ दूरी पर बदमाशों ने राजकुमार को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी आंख पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें बेल्ट से जमकर पीटा। हमलावरों ने राजकुमार की जेब से 60 हजार रुपये नकद निकाल लिया। लुटेरों ने कैश के साथ सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया।
राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के सामने आने पर वह उन्हें पहचान लेंगे। राजकुमार की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें