फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : जमीन विवाद में महिला वकील और भाइयों पर किया हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में नारायणगढ़ रोड पर स्थित तहसील कार्यालय के नजदीक रहने वाली एक महिला वकील ने क्षेत्र के 20-25 लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर भाइयों पर हमला करने, छेड़छाड़ व मारपीट करने पर डीसीपी के समक्ष पेश होकर मामला दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस को दी शिकायत में महिला वकील ने बताया कि गांव गढ़ी कोटाहा और हंगोला के कुछ लोगों ने अन्य बदमाशों के साथ उनकी जमीन पर चल रहे कार्य को बंद करवाने के लिए मजदूरों को धमकाकर भगा दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने 24 दिसंबर की सुबह लगभग दस बजे उनकी भूमि पर 20-25 लोगों के साथ घर में घुस गए। वहां भाई कुबेर शर्मा पर तलवार, लोहे की रॉड से सिर में गहरी चोट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छोटे भाई राजन पर भी हमलावरों ने रॉड के साथ टांग पर हमला कर दिया। महिला वकील ने बताया कि पहले दिन हुई वारदात की शिकायत को लेकर उसके माता-पिता पंचकूला डीसीपी के समक्ष आरोपियों और उनकी शिकायत लेकर गए थे। महिला वकील ने बताया कि वह बचाव करने गई तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं जमीन पर हो रहे कार्य को रोकने गए दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने उस जमीन का बयाना किया था।
उस पर पहले से ही मालिक का कब्जा था लेकिन वहां पर रहने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ मिलकर जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे थे। इस बारे में उन्होंने पहले दिन भी थाने में शिकायत दी थी। महिला वकील की तरफ से अनिरुद्ध, महिंद्र सैनी, मदन सैनी, विक्रम पंडित, लक्की सैनी, अजय, विकास, हेमंत सहित 20 अन्य साथियों और दूसरे पक्ष की तरफ से कुबेर, राजन, महिला वकील सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में रायपुररानी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें