फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम : बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी में शामिल महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने बीमा पॉलिसियों के नाम पर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में शामिल महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान ईशु उर्फ इशिका के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता कुलदीप ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, कि वे कार्यपालक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में लाइफ हेल्थ इंश्योरेंस पांच साल के लिए ली थी।
विज्ञापन

इस बारे में किसी किरमोई नाम के व्यक्ति ने फोन करके कहा कि अच्छे रिटर्न के लिए पॉलिसी खरीद लो। आरोपी ने इस बारे में अलग-अलग नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन करने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2015 में कुछ पॉलिसी खरीद ली। उसके बाद आरोपी ने अलग-अलग खातों में पैसे लेना शुरू कर दिए और शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वे अपने खातों से बुकिंग करके बेहतर छूट प्राप्त कर सकते हैं। पॉलिसियों के भुगतान के बहाने आरोपी पैसे लेता रहा।
शिकायतकर्ता से आरोपी धोखाधड़ी से अलग-अलग पॉलिसियों के तहत अलग-अलग राशि में पैसे ट्रांसफर कर करीब दो करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। वर्ष 2020 में शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने सभी पॉलिसियों की जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी कर पैसे ठगे हैं। इसके बाद कालका थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। डिटेक्टिव स्टाफ ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद धोखाधड़ी में शामिल महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें