पिंजौर। पिंजौर ब्लॉक के गांव खड़कुआ में आपसी कहासुनी में बेटे ने गुस्से में आकर अपने बाप को गोली मार दी। इससे व्यक्ति घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कालका अस्पताल ले जाया गया हालत बिगड़ने के कारण यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 8 बजे खड़कुआ में बाप-बेटे की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बेटे योगराज ने अपने बाप ओमप्रकाश उम्र तकरीबन 45 साल को देशी कट्टे से गोली मार दी। व्यक्ति अभी पीजीआई में उपचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।