फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : एमडी के नाम से की 98 हजार की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अकाउंट खुलवाकर अपने खाते में एमडी के नाम से 98 हजार रुपये डलवाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-14 पुलिस ने आरोपी अमन पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में राजीव शर्मा ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उन्हें आरोपी अमन ने कंपनी के एमडी की व्हाटसएप नंबर पर फोटो लगाई। इसके बाद पैसे की मांग की। इस पर राजीव शर्मा की तरफ से अमन के खाते में 98 हजार रुपये भेज दिया गया।
विज्ञापन

पैसे भेजने के बाद जब उन्होंने एमडी से बात की तो पता चला कि उन्होंने राजीव शर्मा से कोई पैसा नहीं मांगा। इस पर उन्होंने जिस खाते में पैसा भेजा वह बैंक की शाखा में गए और पता किया तो वह अकाउंट एमडी की जगह अमन के नाम से था। इस पर राजीव शर्मा ने बैैंक मैनेजर से इस अकाउंट को बंद करने के लिए कहा। बैंक की तरफ से दी गई डिटेल में बताया गया कि यह अकाउंट अभी 8 अक्तूबर को खोला गया है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी अमन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें