फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अदालत नेे पुलिस जांच पर उठाए सवाल, हत्या के मामले में दो आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के चर्चित इस्लाम हत्याकांड मामले में दो आरोपियों को जिला अदालत ने सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया। आरोपियों की पहचान शमा परवीन निवासी गांव सुभरी जिला करनाल और जसविंदर सिंह निवासी गांव खटोली के रुप में हुई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ इस्लाम की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। बचाव पक्ष के वकील अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि पुलिस कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कोई भी ऐसा साक्ष्य पेश नहीं कर पाई जिससे यह साबित हो सके कि यह अपराध आरोपियों के द्वारा किया गया।
विज्ञापन



कोर्ट ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
कोर्ट ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि बालों को डीएनए जांच के लिए नहीं भेजा गया। इस प्रकार यह नहीं कहा जा सकता कि घटनास्थल से बरामद बाल किसी आरोपी के थे। मामले की जांच करते समय जांच अधिकारी की लापरवाही को साबित करता है। यदि उन्होंने घटनास्थल से बरामद बाल और मृतक व आरोपी के कपड़े डीएनए के लिए एफएसएल को भेजे होते तो यह पता लगाना बहुत आसान था कि घटनास्थल से बरामद बाल आरोपी के हैं या नहीं और कपड़ों पर लगा खून आरोपियों का हैं या नहीं।
इसके अलावा पुलिस जांच अधिकारी ने हत्या के वक्त मौके से बरामद मोटरसाइकिल के किसी भी हिस्से से फिंगर प्रिंट नहीं लिए। हत्या वाले दिन इस्लाम के पास से जो बाइक बरामद हुई थी वह उसकी पत्नी शमा परवीन के नाम थी। बाइक का इस्तेमाल उसका पति कर रहा था। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए आरोपी दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ दोष साबित करने में विफल रहा। अदालत ने दोनों आरोपियों को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन

क्या था मामला
नरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मोरनी में रहता है। उसका गांव से कुछ दूरी पर रायपुररानी रोड पर होटल है जो करीब एक महीने से बंद है। वह होटल को देखने के लिए रोजाना शाम को जाता है। 6 जनवरी 2019 को शाम छह बजे के करीब वह होटल के पास पहुंचा तो उसने देखा कि एक लड़का और उसके पीछे बैठी एक महिला उसके होटल से तेज रफ्तार बाइक चलाकर रायपुररानी की तरफ चले गए। उसने शक के आधार पर होटल को अंदर और बाहर से चेक किया। वह होटल के पीछे गया तो उसे एक युवक की लाश पड़ी हुई दिखी जिसके सिर से खून बह रहा था। लाश के पास एक बाइक खड़ी हुई थी। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए शमा परवीन और जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें