फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव का समाधान करने निगम आयुक्त ने किया सेक्टरों का निरीक्षण

विज्ञापन
सेक्टर 10 में दौरा करते निगम कमिश्नर। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। रोड गलियों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी हुए जलभराव का हल ढूंढने के लिए शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह दलबल के साथ शहर में निकले। उन्होंने सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर विजय गोयल, एसडीओ राजकुमार शर्मा और पार्षद सोनिया सूद भी थीं। निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह ने लोगों से सुझाव मांगे कि इस समस्या का समाधान कैसे किया जा सकता है। लोगों ने बताया कि बारिश होने पर तीनों सेक्टरों में इतना पानी इकट्ठा हो जाता है कि घरों के अंदर रखा सामान खराब हो जाता है।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से करने का आदेश दिया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए सबसे पहले डिजाइन देखना होगा कि बरसाती पानी को किस दिशा में आसानी से निकाला जा सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए यहां पर दो बार पाइप भी डाला गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वे दस साल से इस परेशानी से जूझ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पार्षद सोनिया सूद ने नगर निगम के अधिकारियों को विस्तार से समस्या से अवगत करवाया और सुझाव भी दिए। इस मौके पर सेक्टर-9 राजन गुप्ता, रोहित तिवारी, सेक्टर-8 एचएस घेरा, सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन के भारत हितैषी, सुभाष शर्मा, बाबू दलजीत सिंह मौजूद रहे।
जलभराव से औद्योगिक क्षेत्र का भी बुरा हाल
बारिश के मौसम में जलभराव से औद्योगिक क्षेत्र-2 का भी बुरा हाल हो जाता है। पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से पांच से सात दिन तक सड़क पर पानी इकट्ठा रहता है। इससे यहां से आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान को लेकर लोगों ने निगम आयुक्त, मेयर और वार्ड पार्षद से कई बार शिकायत की। निगम अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर टेंडर भी निकाला, लेकिन ठेकेदार ने काम नहीं किया, जिसके चलते समस्या आज भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें