पंचकूला। जिले में शुक्रवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने की। इसमें आईटीबीपी और पिंजौर के मरीज शामिल हैं। इसी के साथ पंचकूला जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मरीजों को क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40386 है, जिसमें पंचकूला से अब तक कुल 30701 केस सामने आए हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते कहा कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके।