फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले, 15 मामले सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसमें सेक्टर- 31 से 55 वर्षीय महिला और अमरावती से 47 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब पंचकूला में 15 एक्टिव केस हैं। पंचकूला में कुल 40464 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30766 केस हैं। अब तक कोरोना से 378 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 453664 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें