पंचकूला। जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार से जिले में किशोरों के कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत की। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह आठ बजे के बाद से टीकाकरण के लिए किशोरों की कतारें स्वास्थ्य केंद्रों पर लगनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक बनी रही। सभी लोग डर और आशंका का निवारण कर टीकाकरण केंद्रों में पहुंचे थे। विभाग ने पूरे जिले में 3000 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन
पंचकूला शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 केंद्र बनाए थे। इसमें एडीएच कालका, सीएचसी रायपुररानी, सीएचसी नानकपुर, पीएचसी पिंजौर, पीएचसी सूरजपुर, पीएचसी ओल्ड पंचकूूला, पीएचसी मोरनी, पीएचसी बरवाला, पीएचसी हंगोला, पीएचसी कोट, जीडी गवर्नमेंट डिस्पेंसरी-11, अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16, यूडी सेक्टर-19, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी सेक्टर-21, पॉलीक्लीनिक सेक्टर-26 शामिल हैं। प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था।
जुड़वां भाइयों ने एक साथ करवाया टीकाकरण
ओल्ड पंचकूला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह आठ बजे ही जुड़वां भाई सागर और साहिल टीकाकरण के लिए अमरावती एनक्लेव से पहुंच गए थे। दोनों भाइयों में कोविड टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह था। उन्होंने टीकाकरण के दौरान अपने सहपाठियों को जागरूक करने के लिए सेल्फी भी लिया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सकें। उनके साथ उनके पिता प्रवीण कुमार भी थे, उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लेकर दोनों को काफी दिनों से जागरूक किया जा रहा था, कि सरकार यह सराहनीय कदम हम सबके भविष्य के लिए उठा रही है। इस नेक कार्य में ज्यादा से ज्यादा किशोरों को भागीदारी करनी चाहिए, ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।
पिता के साथ उनके ऑफिस आया, यहीं करवा लिया टीकाकरण
जीरकपुर निवासी अर्जुन ने बताया कि वह टीकाकरण को लेकर काफी उत्साहित था, वह अपने पिता के साथ सुबह ही उनके कार्यालय पहुंच गया था, ताकि सेक्टर-16 के अर्बन हेल्थ सेंटर में टीकाकरण की शुरुआत होते ही सबसे पहले टीकाकरण करा सके। टीकाकरण के लिए उसने एक दिन पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, ताकि स्वास्थ्य केंद्र पर कोई परेशानी न हो। अर्जुन ने बताया कि उसे टीकाकरण में महज 15 मिनट लगा। उसने अपने दोस्तों से वीडियो कॉल के जरिए टीकाकरण का अुनभव साझा किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा उसके दोस्त टीकाकरण का हिस्सा बन सके।
वैक्सीन को लेकर किसी तरह की घबराहट नहीं थी। इसका कई दिनों से इंतजार कर रही थी। अपनी मां से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया और सुबह साढे़ आठ बजे ही टीकाकरण के लिए सेक्टर-16 के अर्बन हेल्थ सेंटर पहुंच गया था। - अखिल गोयल, निवासी सेक्टर-16 पंचकूला।
मेरे परिवार के सभी सदस्य पहले ही वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इसलिए इससे जुड़ी भ्रांतियां पहले ही दूर हो गई थीं। टीकाकरण के दौरान किसी तरह का कोई डर नहीं लगा। इस समय का पहले से ही इंतजार कर रही थी। -नियति, निवासी सेक्टर-16, पंचकूला।
कोविड टीकाकरण को लेकर अनुभव काफी अच्छा रहा। सेक्टर-16 के अर्बन हेल्थ सेंटर में इंतजार नहीं करना पड़ा। टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां मेरे पिता ने दूर कर दी थी, इसलिए पहले से ही टीकाकरण के प्रति जागरूक थी। वैक्सीन के लिए अपने सहपाठियों को भी प्रेरित करूंगी। - जेन्या, निवासी सेक्टर 10 पंचकूला।