पंचकूला। कोरोना से मंगलवार को जिले में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 584 नए संक्रमित भी मिले हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। जिले में संक्रमण से अब तक 227 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को संक्रमण का रिकवरी रेट 88.77 फीसदी जबकि सक्रिय मामले 2302 रहा। संक्रमण से एमडीसी-4 निवासी 73 वर्षीय पुुरुष, अमरावती इनक्लेव निवासी 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-14 निवासी 70 वर्षीय महिला, कालका निवासी 74 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पिंजौर निवासी 52 वर्षीय महिला, मनकटबरा निवासी 55 वर्षीय महिला ने भी संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया।
सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में संक्रमण के 584 मामले सामने आए हैं। सेक्टर-12 में 10, सेक्टर-12ए में 24, सेक्टर-14 में 12, सेक्टर-15 में 29, सेक्टर-16 में 24, सेक्टर-17 में 11, सेक्टर-18 में 3, सेक्टर-19 मेें एक, सेक्टर-2 में 11, सेक्टर-20 में 53, सेक्टर-21 में 34, सेक्टर-22 में एक, सेक्टर-25 में आठ, सेक्टर-27 में तीन, सेक्टर-28 में दो, सेक्टर-4 में 23, सेक्टर-6 में 13, सेक्टर-8 में दो, सेक्टर-9 में 10, अलीपुर में एक, अमरावती इनक्लेव में छह, बधौर में एक, बतौड़ में चार, भरेली में एक, बीड़ घग्गर में दो, धमाला में एक, डीएलएफ वैली में एक, गरही कोटाह में एक, हरीपुर में दो, इंद्रा कॉलोेनी में एक, औद्योगिक क्षेत्र में एक, आईटीबीपी भानू में नौ, जलौली में चार, कालका में 23 की मौत हुई है।
खड़क मंगोली में आठ, खटौली में दो, खेरी में एक, खेटपुराली में एक, कोट में दो, महादेव कॉलोनी में एक, माजरी में तीन, मट्टेवाली में एक, एमडीसी-4 में चार, एमडीसी-5 में 24, सेक्टर-6 में एक, मोरनी में तीन, नाडा साहिब में एक, ननकपुर में चार, नटवाल में एक, ओल्ड पंचकूला में दो, पपलोहा में एक, पिंजौर में 22, पुलिस लाइन में दो, पियरेवाला में दो, रायपुररानी में 19, रामगढ़ में 11, रामपुर में एक, रत्तेवाली में 12, सकेतड़ी में एक, सेक्टर-11 में तीन, सेक्टर-15 में तीन, सेक्टर-16 में एक, सेक्टर-19 में दो, सेक्टर-21 में चार, सेक्टर-25 में एक, सेक्टर-26 में 10, सेक्टर-3 में एक, सेक्टर-9 में एक, सेक्टर-10 में 25, सेक्टर-11 में 16, सेक्टर-31 में एक, सेक्टर-5 में दो, सेक्टर-7 में छह, सेक्टर-8 में नौ, श्यामटू में एक, शामपुर में दो, सूरजपुर में सात संक्रमित मिले।
अब तक 284813 की सैंपलिंग हुई
पंचकूला। जिले में अब तक 284813 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से कुल संक्रमित 30857 हैं। पंचकूला के कोरोना संक्रमितों की संख्या 22521 है। इसमें से 19992 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मामले 2302 हैं। इसके अलावा जिले में कोरोना के कारण 227 लोगों की मौत हो चुकी है।