फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : हरियाणा में संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत तक आई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण दर लगातार गिर गई है। अब संक्रमण दर 0.74 फीसदी तक आ गई है। वहीं रिकवरी दर बढ़कर 98.84 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत स्थिर है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 158 नए केस मिले हैं, जबकि हिसार में एक मरीज ने दम तोड़ा है।
राहत की बात यह है कि छह जिलों नूंह, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, कुरुक्षेत्र और पानीपत में एक भी नया केस नहीं मिला है। केवल गुुरुग्राम में 71, भिवानी में 19, हिसार और सोनीपत में 15-15 नए केस मिले हैं। शेष सभी जिलों में 10 से नीचे मामले मिले हैं। इस समय प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 836 है, जबकि 758 मरीज घरों पर ही इलाज ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें