फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा बोले-लॉकडाउन का गंभीरता से करें पालन...कोरोना की चेन तोड़ने के लिए सरकार ने उठाया है कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने जिलेवासियों से अपील की है कि जिले में लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें। इस दौरान किसी को भी किसी कार्य के लिए पैदल और वाहन से कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है। सरकार का यह कदम प्रदेश में कोरोना की चेन को तोड़ने और जनता को कोरोना से बचाने को लेकर उठाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन ने कोरोना के मरीजों के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है। इस नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन नंबर 0172-2590000 प्रतिदिन 24 घंटे चलती रहेगी। जिले के किसी भी नागरिक को स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी मदद की जरूरत हो तो इस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर मदद ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें