फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी : डीसीपी मोहित हांडा बोले-लॉकडाउन में घूमते मिले तो होगी सख्त कार्रवाई करेंगे, अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने 3-10 मई तक लगाए लॉकडाउन के संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं कि इसकी पालना ठीक तरह से की जाए। इस मीटिंग के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पंचकूला राजकुमार कौशिक, विजय कुमार नेहरा, मुकेश कुमार और उमेद कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त पंचकूला नें कहा कि इस लॉकडाउन के दौरान नाकों को लगाया गया है। इसके माध्यम से चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त पंचकूला मोहित हांडा ने कहा कि पंचकूला वासी घर में ही रहें और अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।
अनावश्यक तौर पर किसी नागरिक को इस अवधि के दौरान पैदल या किसी वाहन से सड़क या सार्वजनिक स्थान पर घूमने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति बेवजह घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट अधिनियम और धारा के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें