फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में दो नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सेक्टर-27 का 22 वर्षीय युवक और सेक्टर-21 की 66 वर्षीय महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार 363 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें एक महिला और एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 34 हो गई है। इनमें 26 होम आइसोलेटेड और आठ अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। अभी तक पंचकूला में 381 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 40617 और पंचकूला में 30906 है।
विज्ञापन

20 विदेशी यात्रियों की जांच जारी
ओमिक्रॉन का खतरा पूरे विश्व में बढ़ने लगा है, इसके मद्देनजर जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विदेश से आने वाले यात्रियों की लगातार जांच की जा रही है। अभी वर्तमान में 20 विदेशी यात्रियों की जांच जारी है। अब तक 1478 मरीजों को विभाग ने ट्रेस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें