फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में 491 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सांसें फूलने लगी है। शनिवार को भी 491 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें दो हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसी के साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1154 पहुंच गई है। इनमें 1122 कोरोना मरीजों को होम आइसोलेटेड और 32 मरीजों को अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। इसी के साथ जिले में अभी तक कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 42522 हो गई है। पंचकूला में आंकड़ा 32248 है। जिले में अभी तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 382 है। विदेश से आने वाले 2397 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ट्रेस किया गया है। इसमें 20 की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

7 जनवरी को कोरोना जांच के लिए 2559 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें जिले के 415 नए मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 225 पुरुष और 190 महिला मरीज शामिल हैं। इसके अलावा 76 लोग अन्य जिलों और राज्यों से संबंधित हैं। शनिवार को सेक्टर-18, 24, 29, 31, इंदिरा कॉलोनी, बुढ़नपुर, राजीव कॉलोनी, अभयपुर, कोट, एमडीसी सेक्टर-6, मोरनी, नाडा, ओल्ड पंचकूला के एक, श्याम टू, टिब्बी माजरा, माजरा मेहताब, भैंसा टिब्बा, आईटीबीपी, मोगीनंद, रायपुरानी, रामगढ़, सेक्टर-12ए के दो, मोगीनंद अमरावती इनक्लेव के 8, चंडीमंदिर, सेक्टर-23 के तीन, इंदिरा कॉलोनी एक, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-5 के तीन, आईटीबीपी, कालका 11, एमडीसी सेक्टर-4 और 5 के 5, पिंजौर के 10, सेक्टर-4 के 4, सेक्टर-10 के 13, सेक्टर-11 से 27, सेक्टर-12 से 14, सेक्टर-12ए से 11, सेक्टर-14 से 4, सेक्टर-15 से 25, सेक्टर-16 से 14, सेक्टर-17 से 14, सेक्टर-19 से 10, सेक्टर-20 से 27, सेक्टर-21 के 25, सेक्टर-25 के 8, सेक्टर-26 के 11, सेक्टर-27 के 6, सेक्टर-4 के 29, सेक्टर-6 से 17, सेक्टर-7 के 24, सेक्टर-8 के 19, सेक्टर-9 के 8 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें