फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : जिले में 519 मरीज संक्रमित, सेक्टर-26 में पॉलीक्लिनिक का 80 फीसदी स्टाफ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 519 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला के 267 पुरुष और 286 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2140 पहुंच गया है। इनमें 2119 होम आइसोलेटेड और 21 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। अब तक जिले में 50 हजार 575 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें पंचकूला के 38 हजार 72 मरीज शामिल हैं। बुधवार को 900 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-26 के पॉलीक्लिनिक का 80 फीसदी स्टाफ संक्रमित हो गया है। इसमें पांच डॉक्टर, दो एलटी, तीन स्टाफ नर्स, एक ओटीए सहित पांच सफाई कर्मचारी शामिल हैं। इस कारण यहां की ओपीडी बंद कर दी गई है। यहां महज इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
एएनएम भी ज्यादा हुई हैं संक्रमित
एएनएम शुरुआत से टीकाकरण कर रही हैं। जनवरी माह में काफी संख्या में एएनएम संक्रमित मिली हैं। इसके बाद अब कई जगहों पर डॉक्टरों को तो कई जगह फार्मासिस्टों को भी टीकाकरण के लिए विभाग की तरफ से लगाया गया है। अब बिना लक्षण वाले हेल्थ वर्करों को पांच दिन बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए भी कहा जा रहा है। हालांकि, जो बीमार हैं उन्हें तब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं करनी है, जब तक वह फिट नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें