फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती फर्जीवाड़ा : एसआईटी ने नसीब को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिपाही भर्ती फर्जीवाड़े में अहम भूमिका निभाने वाले जींद निवासी आरोपी नसीब को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसआईटी आरोपी को जिला अदालत में पेश करेगी। आरोपी रामफल और अशोक ने पूछताछ में बताया कि नसीब कमजोर अभ्यर्थियों की सेटिंग कराता था। वह इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 8 से 10 लाख रुपया लेता था। वहीं, कई अभ्यर्थियों ने भी ये माना कि उनकी सेटिंग नसीब ने रामफल और अशोक से कराई थी।
विज्ञापन

उधर, एसआईटी की पूछताछ में आरोपी नसीब ने माना कि उसने 8 से 10 लाख रुपये लेकर आठ लोगों की सेटिंग कराई थी। वह इससे पहले अभ्यर्थियों के परिजनों को भी विश्वास में लेता था। एसआईटी नसीब को रिमांड पर लेकर जींद, रोहतक, हिसार सहित अन्य जिलों में फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार करेगी। वहीं, आरोपी अशोक ने पूछताछ में कई बड़े सरगनाओं का नाम लिया है जो पहले से जेल में बंद हैं। नसीब ने जिन अभ्यर्थियों की सेटिंग करवाई थी वह सेक्टर-5 परेड ग्राउंड में शारीरिक मापतोल परीक्षा देने भी नहीं आए थे। उन्हें डर था कि फिंगर प्रिंट न मिलने से वह फंस सकते हैं।
शुक्रवार को एसआईटी ने आरोपी रामफल को जिला अदालत में पेश करने से पहले मेडिकल कराया। मेडिकल रिपोर्ट में रामफल कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसके चलते अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। इस मामले में एसआईटी अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें