फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: करनाल-फरीदाबाद के छह बूथों की ईवीएम जांचेगा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। चुनाव आयोग ने हरियाणा की दो लोकसभा सीट करनाल और फरीदाबाद के छह पोलिंग स्टेशनों की ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने का फैसला किया है। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने पानीपत सिटी के बूथ नंबर 18 और 48 व करनाल के बूथ नंबर 137 और 181 की ईवीएम में गड़बड़ी की आंशका जताई है। वहीं, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप ने भी बड़खल विधानसभा के बूथ नंबर 29 और 30 की शिकायत देकर ईवीएम जांच की मांग की है। इन सभी छह बूथों पर कांग्रेस को कम वोट मिले हैं। अब ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच होगी।
विज्ञापन

यह पहली बार है कि जब चुनाव आयोग ईवीएम की जांच करवा रहा है। आयोग ने इसको लेकर कहा था कि चुनाव के नतीजे आने के बाद दूसरे नंबर पर रहने वाला उम्मीदवार ईवीएम की जांच के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए एक निश्चित राशि जमा करवानी होगी। गौरतलब है कि बुद्धिराजा के सामने भाजपा के पूर्व सीएम मनोहर लाल मैदान में थे, जो 2.32 लाख मतों से जीते, जबकि फरीदाबाद में कृष्णपाल गुर्जर ने महेंद्र प्रताप को 1.72 लाख वोटों के अंतर से हराया था। मनोहर अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, जबकि गुर्जर केंद्रीय राज्य मंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें