फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिला प्रधानों को लेकर कांग्रेस ने लगाए 20 आब्जर्वर, अमृतसर पहुंचे सीपी जोशी

Thu, 18 Sep 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 10
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की ओर से कई जिलों में लगने वाले जिला प्रधानों के चयन को लेकर 20 आब्जर्वर लगा दिए हैं। जो पार्षदों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पार्षदों, ब्लाक प्रधानों और वर्करों की पसंद के नेता को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपेंगे। यह कहना था बुधवार को जिला कांग्रेस देहाती दफ्तर में पहुंचे राजस्थान के पूर्व मंत्री और एआईसीसी के आब्जर्वर सीपी जोशी का।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने अब जिला प्रधान चुनने का तरीका बदला है। पार्टी अगला कोई भी जिला प्रधान किसी सीनियर लीडरशिप के कहने पर नहीं बल्कि वर्करों से तालमेल करके लगाएगी। इसके लिए आब्जर्वर प्रधानगी के फार्म भरवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रधान चुनते समय उसकी पार्टी के प्रति वफादारी, समर्पण की भावना को देखा जाएगा। इस मौके पर जिला शहरी प्रधान अश्विनी पप्पू, डा. राजकुमार वेरका, पार्षद विकास सीनी, ममता दत्ता, दिनेश बस्सी, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, पूर्व विधायक सुखविंदर डैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें